प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन अकॉडमी,शांति नगर परसावां में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन अकॉडमी,शांति नगर परसावां में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया
गुरुवार 18 अगस्त, प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन अकॉडमी,शांति नगर परसावां( बभन्डीह खेल मैदान के नजदीक) में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अवसर था आजादी के अमृत महोत्सव 2022 और स्वतंत्रा संग्राम पर आधारित निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थीयों को सम्मानित करने का।
इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापक कुमारी शशि तथा संचालन इंग्लिश टीचर जयमंगल सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राएं श्रुति मानसी, रानी,चंदा और पायल के नेतृत्व में स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ और पर्यावरण संरक्षण हेतु कम से कम एक एक वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक वेद प्रकाश तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 मार्च 2021 से ही साबरमती से एक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर अमृत महोत्सव की शुरुआत कर दी है,और यह आगामी 75 सप्ताह ,15 अगस्त 2023 तक अनवरत चलेगा।
ऐसे में हम सभी भारत वासियों का यह कर्तव्य है कि हम अमृत महोत्सव के सही उद्देश्य को पूरा करने में अपनी सहभागिता निभाए। हमे देश प्रेम, राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा, हमे आत्मनिर्भर बनना होगा।
सम्मान समारोह में क्विज प्रतियोगिता में गुनगुन सिन्हा प्रथम, सागर सिंह द्वितीय और अमित मिश्रा तृतीय स्थान प्राप्त किए। भाषण प्रतियोगिता में अंशु कुमारी, अनुभव श्री और सिमरन फातिमा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वहीँ निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीयूष, आयुष और अंश को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
मौके पर उपस्थित प्ले ग्रुप इंचार्ज रीता सिंह वरीय शिक्षक मुकेश कुमार, एन के पाठक, पंकज कुमार, रमाशंकर यादव, अकाउंटेंट शिवम कुमार, कंचन सिन्हा, प्रिया सिंह, राधारानी, शिखा कुमारी, रवि कांत सिंह आदि ने प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
Previous Post : डीएम ने बिरौल प्रखंड के अरगा उसरी पंचायत का किया निरीक्षण
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel