
भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए पुरेंद्र…
दरभंगा भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह के द्वारा संगम विहार नई दिल्ली निवासी हरिनारायण कामत के पुत्र पुरेंद्र कुमार को भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताएं कि भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रति जागरूक कार्यविधि समर्पण लग्नशीलता तथा क्षेत्रवासी आपकी सराहनीय कर्तव्यनिष्टो से प्रभावित होते हुए मानवाधिकार के प्रति पुरेंद्र कुमार की सच्ची निष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें संगठन के राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया जाता है।

साथ ही विश्वास है कि भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रति समर्पण भाव से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मानवाधिकार का प्रचार प्रसार करेंगे लोगों को संगठन के प्रति जागरूक करते हुए प्रभावी नीतियों व गतिविधियों को पूर्ण निष्ठा से कर अन्य जिम्मेदारियों का वाहन में सक्रिय रहेंगे।
पुरेंद्र कुमार को राष्ट्रीय सचिव बनने पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ,सजल यादव ,उपाध्यक्ष ललित यादव ,सचिव राम लखन झा मोहम्मद इम्तियाज ,प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अनिल कुमार भारती, जिला अध्यक्ष प्रिंस परवेज सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एव सदस्य ने बधाई दी.
Previous Post: पहली बार मिथिला के विकास के लिए मंथन