CALL NOW 9999807927 & 7737437982
राष्ट्रीय

राज्यसभा में सपा, YSR से भी बड़ी पार्टी बनेगी AAP:सदन में AAP सांसदों की संख्या होगी 3 गुना; एक पर BSP, अकाली दल का पत्ता साफ

पंजाब चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा राज्यसभा में भी बढ़ जाएगा। उच्च सदन में YSR (6), समाजवादी पार्टी (5) और RJD (5) के बाद AAP पांचवें नंबर की पार्टी बन जाएगी। वहीं नए बने समीकरणों के चलते अकाली दल का राज्यसभा से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। BSP भी केवल एक सीट तक सिमट कर रह जाएगी।

ADVERTISEMENT RATES
BULAND DUNIYA ADVERTISMENT RATES

पंजाब से आने वाले राज्यसभा के पांच सांसदों का कार्यकाल नौ अप्रैल और दो सांसदों का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म हो रहा है। इनमें तीन सांसद अकाली दल, तीन कांग्रेस और एक BJP के हैं। विधानसभा के बाद राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव 31 मार्च को होने हैं।

आगे क्या होगा : पंजाब में AAP की सरकार होने से पार्टी के खाते में पांच में से चार सीटें आनी तय हैं। कांग्रेस को एक सीट पर संतोष करना पड़ेगा। जबकि, अकाली दल को एक भी सीट नहीं मिलेगी। चार जुलाई को जो दो सीटें खाली हो रही हैं, वे दोनों ही AAP के खाते में चली जाएंगी।

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुल 117 में से 92 सीटें जीतीं।

ऐसे 9 हो जाएगी राज्यसभा में AAP की संख्या
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या फिलहाल तीन है। यह संख्या दिल्ली में AAP की सरकार होने की वजह से है। पंजाब में सरकार बनने की स्थिति में 6 और सीटें बढ़ने जा रही हैं। ऐसे में राज्यसभा में पंजाब और दिल्ली को जोड़कर आप के सांसदों की संख्या 9 पहुंचेगी। यूं कहे कि राज्यसभा में आप सांसदों की संख्या में तीन गुना का इजाफा होगा।

राज्यसभा में टॉप 5 में आएगी AAP
राज्यसभा में 97 सीटों के साथ ‌BJP अभी सबसे बड़ी पार्टी है। 34 सदस्यों के साथ कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। तीसरे नंबर पर TMC, चौथे पर DMK और पांचवें नंबर पर BJD है। BJD सांसदों की संख्या 9 है, जो अब AAP की भी हो जाएगी। राज्यसभा में सपा के 5 सदस्य हैं। संख्या के हिसाब से अब ये 5 ही रहेंगे।

YSR की भी बढ़ेगी ताकत, 6 से बढ़कर 8 होंगे सांसद
राज्यसभा में YSR के सांसदों की संख्या 6 है। आंध्र प्रदेश से आने वाले जून में 4 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें से एक सांसद YSR के भी शामिल हैं। संख्या बल के अनुसार चुनाव होने पर चार में से तीन सीटें YSR के खाते में जाएंगी।

National News | National News Today | National News in Hindi | राज्यसभा में सपा, YSR से भी बड़ी पार्टी बनेगी AAP:सदन में AAP

UP, उत्तराखंड से BJP को फायदा
राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब सहित दूसरे राज्यों में भाजपा की सरकार न होने के कारण जो नुकसान हो रहा था उस नुकसान की कुछ हद तक भरपाई अब BJP उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव जीतकर पूरी करेगी। इसके चलते BJP को केवल दो सीटों का ही नुकसान झेलना होगा। राज्यसभा में BJP के पास 97 सांसद हैं।

कांग्रेस को राजस्थान, छत्तीसगढ़ से होगी भरपाई
पंजाब, उत्तराखंड चुनाव में हार से राज्यसभा में कांग्रेस को जो नुकसान हो रहा था, उसकी भरपाई पार्टी को राजस्थान और छत्तीसगढ़ से होगी। राजस्थान से तीन और छत्तीसगढ़ से दो सीटें मिलेंगी।

दस साल से कम समय में AAP ने किया कमाल

  • आम आदमी पार्टी देश की सबसे तेजी से उभरती हुई पार्टी बन गई है। एक दशक से भी कम समय में AAP ने एक राज्य से निकलकर दूसरे राज्य में सरकार बनाई।
  • नवंबर 2012 में AAP का गठन हुआ। नवंबर 2013 में AAP ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा। AAP को बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई, लेकिन कुछ ही महीने बाद CM अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया।
  • 2014 में पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
  • फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को 70 में से 67 सीटें मिलीं।
  • फरवरी 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को शानदार जीत मिली।
  • 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें चार राज्यों में AAP ने चुनाव लड़ा।
  • चार में से एक राज्य, यानी पंजाब में AAP को सरकार बनाने के लिए बहुमत मिला। गोवा में दो विधायक जीते, जबकि उत्तराखंड में साढ़े तीन फीसदी से अधिक वोट शेयर हासिल हुआ। हालांकि, UP में निराशा हाथ लगी।

विधायकों की संख्या में AAP कहां

  • BJP- 1443
  • कांग्रेस- 753
  • TMC- 236
  • AAP- 156
  • YSR- 151

SOURCE : BHASKAR.COM

For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

National News | National News Today | National News in Hindi | राज्यसभा में सपा, YSR से भी बड़ी पार्टी बनेगी AAP:सदन में AAP

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button