CALL NOW 9999807927 & 7737437982
राष्ट्रीय

Republic Day 2023: भारत मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Republic Day 2023: भारत मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

74th Republic Day 2023 Parade : पूरा भारत आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ‘कर्तव्य पथ’ देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बनेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगी।

इसबार मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि मिस्र के किसी नेता को भारत के गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया गया है। अल-सिसी चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं।

गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है। Happy Republic Day to all fellow Indians!”

बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी हैं. मिस्र का 120 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता भी परेड में शामिल होगा. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने, आपसी गर्मजोशी, दोस्ती और सद्भावना के तौर पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है. पहली बार 21 तोपों की सलामी 105 एमएम की स्वदेशी गन से दी जाएगी. परेड में आखिरी बार नौसेना का IL-38 विमान नजर आएगा. फ्लाई पास्ट में रफाल, ALH, सुखोई जैसे 44 विमान शामिल होंगे.

Previous Post: Pathan Movie Review, Box Office Collection: Pathaan के बॉक्स ऑफिस की करण जौहर को सता रही चिंता, उड़ चुकी रातों की नींद

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button