CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

भाजपा द्वारा हरि साहनी जी को मिला सम्मान दरभंगा भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान है: बालेन्दु झा “बालाजी”

भाजपा द्वारा हरि साहनी जी को मिला सम्मान दरभंगा भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान है: बालेन्दु झा “बालाजी”…

दरभंगा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विधान पार्षद हरि साहनी जी के विधान परिषद में प्रतिपक्ष का नेता बनने पर दरभंगा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है आज भाजयुमो दरभंगा की ओर से जिला अध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में दरभंगा टावर पर इस खुशी में उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी जाहिर की
इस संबंध में बताते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी ने सबसे पहले केंद्र और प्रदेश नेतृत्व को इस फैसले के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की भाजपा ने दरभंगा के एक गरीब मल्लाह के बेटा जिसने पंचायत अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष तक का सफर तय कर भाजपा को लगातार मजबूत करने में अपना जीवन लगाया है ।

Best Competitive Exam App
सभी प्रकार के गवर्नमेंट एग्ज़ाम की तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए आज हमारे ऐप को डाउनलोड करें

ऐसे कार्यकर्ता को पहले विधान पार्षद बनाना और अब विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में उनका चयन कर दरभंगा भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हरि साहनी जैसे शिक्षित ,सरल सहज ,योग और आध्यात्मिक से सदैव जुड़कर रहने वाले एक सात्विक विचार के कर्मठ कार्यकर्ता को यह अवसर देने से निश्चित ही विधान परिषद में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

अति पिछड़ा समाज से आने वाले हरि साहनी जी अपने अनुभव और वाकपटुता से बिहार के आम जनों की आवाज मजबूती से विधान परिषद में उठाने का काम करेंगे।
दरभंगा टावर पर आयोजित उत्सव कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत मलिक, नगर उपाध्यक्ष मनोज झा, रंजीत चौधरी, भाजयुमो दरभंगा परिवार से गजेंद्र मंडल मुकेश महासेठ रवि प्रकाश झा ज्ञानदेव साहनी रवि चंद्रवंशी संजीत मिश्रा मुकेश महासेठ सुमित झा राहुल कुमार अभिजीत भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button