तकनीकी पदाधिकारी की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा

तकनीकी पदाधिकारी की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा

दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी।
   बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल – 1, दरभंगा द्वारा बताया गया कि 16वीं विधान सभा का 270 एवं 17वीं विधान सभा का 19 योजनाएँ ली गयी है, जिनमें से 242 योजनाओं पर काम किया जाना है। इस पर जिलाधिकारी ने माह अगस्त तक योजनाओं को पूर्ण कराने तथा दोनों कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन से स्पष्टीकरण की माँग करते हुए अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
  कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा कुल – 11 योजनाएँ ली गयी थी, जिनमें से 07 योजनाएँ पूर्ण की जा चुकी है, 04 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।
  भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया कि प्रेक्षागृह का कार्य अंतिम चरण में है, अतिशीघ्र उसे पूर्ण करा लिया जाएगा।
  बैठक में जाले के 50 शय्या वाले छात्रावास, केवटी के बालक/बालिका आवासीय विद्यालय, चन्दनपट्टी के 200 शय्या वाले बालक छात्रावास एवं 200 शय्या वाले बालिका छात्रावास तथा अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।
  तारामंडल के संबंध मे कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग ने बताया कि संरचना निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है, फिन्सिंग का कार्य प्रगति पर है। 
   कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य शैक्षणिक अधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, दरभंगा ने बताया कि उनके 31 योजनाओं पर कार्य चल रहा है।
   कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल, बेनीपुर ने बताया कि उनकी 10 योजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिनमें सतीघाट-राजघाट पथ महत्वपूर्ण है, जिसमें तेजी से कार्य चल रहा है। कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल, दरभंगा ने बताया कि उनकी 24 योजनाओं पर कार्य प्रगति में है।
  कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बेनीपुर ने बताया कि उनकी 60 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल ने बताया कि उनकी 50 योजनाओं में से 15 पूर्ण हो गया है तथा 30 में कार्य प्रगति पर है।
  कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, दरभंगा – 1 ने बताया कि उनकी 67 योजनाओं पर कार्य किया जाना है, जो अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग, दरभंगा – 2 ने बताया कि उनकी 80 योजनाओं पर कार्य किया जाना है, कई पर प्रक्रियाधीन है, कई पर कार्य चल रहा है।
  कब्रिस्तान की घेराबन्दी योजना के संबंध में बताया गया कि वर्ष 2006-07 में प्राप्त 289 कब्रिस्तानों की सूची में से सभी की घेराबन्दी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। मंदिरों की घेराबन्दी के लिए सभी अंचलाधिकारियों को वैसे मंदिर की सूची, जिनकी घेराबंदी की जानी है, उपलब्ध कराने हेतु पत्र दिया गया है।
  उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक रंजन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, एवं संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंतागण व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

तकनीकी पदाधिकारी की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा

Exit mobile version