CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन की ओर से सिलाई प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया

डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन की ओर से सिलाई प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया

डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन | दरभंगा :— महिला सशक्तिकरण तभी सही मायने में साकार हो पाता है जब महिला स्वयं अर्थ उपार्जन करने लगती है।महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में सिलाई एक सफल माध्यम है।इसके जरिए कम पूँजी में ही गरीब महिला रोजगार प्राप्त कर लेती हैं।

विशेषकर कम पढ़ीलिखी महिलाओं के लिए यह सबसे बेहतर कार्य है।

ये बातें सेवानिवृत्त शिक्षक तेतर पासवान ने कही।

Best Engineering College
CLICK THE LINK TO APPLY ONLINE | ADVERTISEMENT

स्वयंसेवी संस्था डॉ प्रभात फाउण्डेशन के सिलाई प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने बताया कि प्राचीन समय से ही महिलाएँ सिलाई कार्य करती आ रही हैं।

वर्तमान दौर में यह सफल व्यवसाय है और यह महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

सदर प्रखंड के सारा मोहम्मदपुर पंचायत के वार्ड चार में सिलाई प्रशिक्षण फाउण्डेशन के द्वारा आरंभ किया गया है।शिविर की प्रशिक्षिका शोमा देवी ने बताया कि कुल 26 महिलाओं ने नामांकन कराया है।

आगामी एक सप्ताह तक नामांकन कार्य जारी रहेगा।उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन फाउण्डेशन के अनिल सिंह ने किया।

मौके पर अरुणा देवी,आसमानी कुमारी,
पिंकीदेवी, आरती कुमारी, गेना देवी,
वर्षा कुमारी, सोनी देवी, अंशु कुमारी अंजू देवी, गौरी कुमारी, कविता देवी, प्रियंका कुमारी, सुमेश आदि मौजूद थे।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन की ओर से सिलाई प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button