शेयर मार्केट:सेंसेक्स 236 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,056 पर; रिलायंस, ONGC टॉप गेनर्स
हफ्ते के दूसरे दिन बाजार मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। सुबह 10:30 पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 236 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,056 पर कारोबार कर रहा है। यह अब तक 57,340 का ऊपरी और 56,963 निचला स्तर बना चुका है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99 पॉइंट्स टूटकर 17,017 पर कारोबार कर रहा है। जबकि BSE का सेंसेक्स 5 पॉइंट की बढ़त के साथ 57297 पर और निफ्टी 17120 पर खुला था।
टाटा स्टील, विप्रो, TCS और मारुति सुजुकी टॉप पर रहे
सेंसेक्स के शेयर में टाटा स्टील, TCS, टेक महिंद्रा टॉप पर रहे, जबकि HUL, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स पीछे रह गए। निफ्टी पर ONGC, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, विप्रो और कोल इंडिया गेनर्स रहे।
National News |National News Today |National News in Hindi |शेयर मार्केट:सेंसेक्स
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 6 में बढ़त देखी गई।
चार प्रमुख इंडेक्स गिरावट में
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स मिडकैप, नेक्स्ट 50, बैंकिंग और फाइनेंशियल गिरावट में रहे। इसके 50 में से केवल 18 शेयर तेजी में और बाकी 32 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में कोल इंडिया, हिंडालको, UPL और ONGC रहे। गिरने वालों में टाटा, ग्रासिम, टाटा कंज्यूमर और SBI लाइफ रहे।
source:bhasker.com
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel