![शिक्षा से संतुलित](https://bulandduniya.com/wp-content/uploads/2022/04/Building-a-balanced-society-through-education-Dr.-Faraz-780x470.jpg)
शिक्षा से संतुलित समाज का निर्माण- डाक्टर फराज
दरभंगा। आज दिनांक 9 अप्रैल 2022 को मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत राघोपुर पूर्वी पंचायत के ग्राम नजरा मोहम्मद आबाद पर मुखिया मो.रजी आलम के अध्यक्षता में बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिक्षा से हम परिवार, समाज एवं देश को नई दिशा प्रदान कर सकता है इसलिए हर तबके के लोगो को सबसे पहले शिक्षित होना जरूरी है तभी एक सभ्य समाज का निर्माण संभव है।
Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi
![](https://bulandduniya.com/wp-content/uploads/2022/04/ADVERTISEMENT-RATES-1024x576.jpg)
वर्तमान में बिहार सरकार ने समाज के सभी तबके के लिए अनिवार्य रूप से प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बालक एवं बालिका भी आसानी से मुफ्त शिक्षा पाई रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होने उत्तीर्ण सभी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उक्त कार्यक्रम में मो रजी आलम,जिप सदस्य मो हकीकुल, जिप सदस्य अवधेश यादव, श्री नारायण यादव, शकील अहमद, उप प्रमुख मो आजाद, बिजली पासवान, पुष्पा देवी सहित पंचायत के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel