SpiderMan Box Office: दूसरे वीकेंड में घटी ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ की रफ्तार, अब 200 करोड़ से इतनी दूर

SpiderMan Box Office: दूसरे वीकेंड में घटी ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ की रफ्तार, अब 200 करोड़ से इतनी दूर
स्पाइडरमैन नो वे होम 16 दिसम्बर को गुरुवार को रिलीज हुई थी और 32.67 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। यह साल 2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग है। वहीं भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म की दूसरी सबस बड़ी ओपनिंग है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी पिक्चर्स की फिल्म स्पाइडरमैन नो वे होम ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, दूसरे वीकेंड में रफ्तार कुछ धीमी रही, मगर फिर भी फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया। स्पाइ़डरमैन नो वे होम इस साल रिलीज हुई सबसे कामयाब हॉलीवुड फिल्म बन गयी है। वहीं, भारतीय फिल्मों के बीच भी अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
24 दिसम्बर को 6.75 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ स्पाइडरमैन नो वे होम दूसरे हफ्ते में दाखिल हुई। दूसरे शनिवार को कलेक्शंस में जंप आया और 10.10 करोड़ जमा किये, जबकि रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ दूसरे वीकेंड में स्पाइडरमैन ने फिल्म ने 26.85 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। इससे पहले रिलीज के आठ दिनों में फिल्म 148.07 करोड़ बटोर चुकी थी, जिसे मिलाकर 11 दिनों का नेट कलेक्शन 174.92 करोड़ हो गया है।
यानी स्पाइडरमैन नो वे होम अब 200 करोड़ की ओर बढ़ रही है, जिसके लिए उसे 25.08 करोड़ और चाहिए। हालांकि, पिछले शुक्रवार को 83 के आ जाने से मुकाबला अब मुश्किल हो गयी है, क्योंकि पुष्पा द राइज पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है और बढ़त बनाये हुए है।
स्पाइडरमैन नो वे होम 16 दिसम्बर को गुरुवार को रिलीज हुई थी और 32.67 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। यह साल 2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग है। वहीं, भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म की दूसरी सबस बड़ी ओपनिंग है। देश में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म मारवल की एवेंजर्स एंडगेम है। 2019 में आयी इस फिल्म ने 53.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर की है, जिसने 31.30 करोड़ पहले दिन जमा किये थे।
रिकॉर्ड ओपनिंग के बाद अगले दिन शुक्रवार (17 दिसम्बर) को फिल्म ने 20.37 करोड़, शनिवार (18 दिसम्बर) को 26.10 करोड़, रविवार (19 दिसम्बर) को 29.23 करोड़, सोमवार (20 दिसम्बर) को 12.10 करोड़, मंगलवार (21 दिसम्बर) को 10.40 करोड़, बुधवार (22 दिसम्बर) को 8.70 करोड़ और गुरुवार (23 दिसम्बर) को 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
स्रोत: “जागरण”
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram