CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्ट्रेस फ्री कोर्स का किया गया आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्ट्रेस फ्री कोर्स का किया गया आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लहेरियासराय द्वारा आज दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों हेतु स्ट्रेस फ्री कोर्स का आयोजन किया गया।
सवर्प्रथम बेगूसराय से आयी बी.के. कंचन ने कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा के सेवा केन्द्र प्रभारी बी.के. आरती बहन एवं बी.के. सुधाकर तथा दरभंगा, समाहरणालय कर्मियों को स्ट्रेस फ्री कोर्स सत्र में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी चीज चिंतन में आता है, तो हम कई बार, तो उसे स्वीकार करते हैं, कई बार उसका प्रतिकार करते हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार तो न्यूटन का नियम लागू होता है, प्रत्येक क्रिया के विपरीत और बराबर प्रतिक्रिया होती है और इस चीज के प्रति जब समझ बढ़ती है, तो सोच बढ़ता है, तब लगता है कि यह मानव स्वभाव है और आप अपने एक्शन के प्रति, रिएक्शन के प्रति जागरूक होते हैं और रिस्पांस आपका बेहतर होता है। कई बार हम अपने व्यवहार के प्रति सजग नहीं रहते हैं।

Best Engineering College
CLICK THE LINK TO APPLY ONLINE | ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि कई बार लोग सही ढंग से चीजों को ले नहीं पाते हैं, जो व्यक्तिगत जीवन के लिए भी बहुत जरूरी है। अगर हम अपने रिएक्शन के प्रति सजग हो, अपने आप को जाने, अपने व्यवहार को समझे तो, खुद समझ आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी चीज का समाधान बाहर से नहीं आता है, मन की शक्ति असीम शक्ति है, मन का सीधा जुड़ाव परमात्मा से होता है और प्रत्येक आत्मा उसका ही एक अंग है, वहाँ से जब आप सही ढंग से सजग होंगे, जागरूक होकर देखेंगे, तो आप में जागृति अपने आप आएगी।
इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सुनने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारी और कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उन्होंने कहा कि जितने भी सिद्ध पुरुष रहे हैं, जितने भी महामानव हैं, जितने भी आदर्श मानव जीवन स्थापित किया हैं, उन्होंने अपने रिस्पांस की प्रति को बदला है और उसे आगे तक ले गया है।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शम्भू कुमार आर्य, वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी, सहायक कोषागर पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा के साथ-साथ विभिन्न शाखा के पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मीगण उपस्थित थे।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्ट्रेस फ्री कोर्स का किया गया आयोजन

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button