बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने नव पदस्थापित डी ई ओ का किया स्वागत
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने नव पदस्थापित डी ई ओ का किया स्वागत
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रफीउद्दीन के नेतृत्व में गुरुवार को शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल नव पदस्थापित डीईओ से मिलकर गुलदस्ता भेंटकर स्वागत करते हुए शिक्षण एवं शिक्षा व्ययवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किया।
जिलाध्यक्ष रफीउद्दीन ने कहा कि हमारा संघ हमेशा से सबसे पहले शिक्षकों को विद्यालय एवं बच्चों के लिए अपना मूल कर्तव्य अर्थात बेहतर पठन-पाठन के दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते रहने की प्रेरणा देती रही है।
कर्तव्य निर्वहन के साथ शिक्षक हित के लिए सरकार से लड़ाई लड़ने से भी हमलोग पीछे नहीं हटते हैं।
मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से पहले नियुक्त बेसिक ग्रेड के शिक्षकों का पदोन्नति नहीं किया जा रहा है इसे संज्ञान में लेते हुए श्रीमान के द्वारा आवश्यक कार्रवाई किया जाए।
डीईओ ने संघ के विचारों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक हित के लिए वे हर सम्भव कार्य करने को तत्पर रहेंगे।
मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र,जिला उपाध्यक्ष सुर्ज नारायण पासवान उर्फ सूरज सक्सेना,बेनीपुर कोषाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा,हनुमान नगर अध्यक्ष प्रमोद साह,सदर महासचिव संजय साफी, नंदलाल पासवान,रमण कुमार,गौराबौराम अब्दुस सईद आदि मौजूद थे।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel