![TET प्रारंभिक शिक्षक संघ (TPSS) के सदर प्रखंड इकाई का पुनर्गठन और विस्तारीकरण](https://bulandduniya.com/wp-content/uploads/2022/12/tet-1-780x470.jpg)
TET प्रारंभिक शिक्षक संघ (TPSS) के सदर प्रखंड के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने बिपिन कुमार यादव…
दरभंगा सदर। आज दिनांक 27.12.2022 को BRC सदर दरभंगा के प्रांगण में TET प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बबलू यादव, प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार की उपस्थिति में शिक्षकों के सेवा पुस्तिका संधारण में हो रही अनिमियता और EPF कटौती में हो रही समस्या के साथ विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श उपरांत सदर प्रखंड इकाई का पुनर्गठन और विस्तारीकरण लोकतांत्रिक तरीके से हुआ ।
निवर्तमान प्रखंड संयोजक ओम जी मिश्रा की अध्यक्षता में TPSS सदर कार्यकारिणी का गठन किया गया।
मंच का संचालन जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमारी आभा रानी के संबोधन के साथ प्रखंड TET शिक्षकों की बैठक में प्रखंड इकाई पुनर्गठन का प्रस्ताव लाया गया जिसमें प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों एवं उपस्थित TET शिक्षकों की सर्वसम्मति से विपिन कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष,महासचिव अटल चौधरी एव़ं राम नारायण पंडित, शिव कुमार भारती एवं अतुल जी को संयोजक, राम कुमार राम को वरीय उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश एवं रामविलास रमन उपाध्यक्ष चुने गए।
भागवत आजाद, इमामुद्दीन अंसारी एवं उमेश कुमार पंडित का चुनाव सचिव पद के लिए किया गया। कामेश्वर लाल यादव को कोषाध्यक्ष एवं तथा डौली सिंह एवं विवेक कुमार को प्रवक्ता चुना गया।
संतोष कुमार एवं खुशबू कुमारी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रखंड के 13 CRC प्रभारी के साथ ही महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा शिक्षिका सीमा कुमारी को तथा महासचिव लक्ष्मी कुमारी को चुना गया। महिला प्रकोष्ठ सदस्य अनुपमा कुमारी चुने नए।
निर्वाचित प्रतिनिधियों के संबोधन के बाद जिला अध्यक्ष श्री बबलू यादव द्वारा समारोह के समापन संबोधन में टीईटी शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों, प्रखंड स्तर की समस्याओं के समाधान के साथ भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। शिक्षकों को आर्थिक एवं भयादोहन के प्रति सचेत रहने की बात कही गई शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम संयोजन पूजा कुमारी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर शिक्षक एकता की मजबूत मिशाल पेश की। पर्वेक्षक के रूप मे बहेड़ी प्रखंड से तापस कुमार थे।
जिला कमेटी से कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साह, जिला सचिव नवीन मिस्रा, जिला संयोजक मोहन मुरारी, प्रवक्ता राजीव झा एवं ओम जी मिस्रा, सोनू कुमार, रवि श्री वास्तव, अमित कुमार झा के साथ सैकड़ो शिक्षक उपस्थित हुए।
Previous Post: दरभंगा सदर प्रखंड के अतिहर पंचायत के बेलवा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोखर का उड़ाही करण में भारी अनियमितता
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel