CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

दरभंगा सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा कार्यालय की स्थिति जानने के लिए राष्ट्रीय सहारा की टीम सोमवार को कार्यालय में पहुंचे

दरभंगा सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा कार्यालय की स्थिति जानने के लिए राष्ट्रीय सहारा की टीम सोमवार को कार्यालय में पहुंचे।


दरभंगा सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा कार्यालय की स्थिति जानने के लिए राष्ट्रीय सहारा की टीम सोमवार को कार्यालय में पहुंचे सुबह 11:08 पर कार्यालय के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण ठाकुर के कार्यालय बंद पाया गया।

वही लेखापाल कार्यालय में सिर्फ कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय में उपस्थित थे। वही कार्यालय के दूसरे कमरे में भी ताला जड़ा हुआ था। वही इस समस्या पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण ठाकुर ने बताया कि दरभंगा नगर के अलावा सदर एवं हनुमान नगर के शिक्षा पदाधिकारी के रूप में प्रभार में हूं अपने निजी कार्य से कहीं निकले हुए हैं।

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi

BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES
BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES

कार्यालय पहुंचते हैं तो बात करेंगे। यही नहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कई कई महीनों से सदर प्रखंड शिक्षा कार्यालय नहीं आते हैं। दो प्रखंड शिक्षा कार्यालय का प्रभार में रहने का फायदा उठा रहे हैं। यही नहीं कार्यालय परिषद में गंदगी का अंबार लगा हुआ था।

अगर किसी शिक्षक को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मिलना हो तो बन्द रहने के कारण नहीं मिल पाते और उन्हें नगर शिक्षा कार्यालय जाना पड़ता है। यही नहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के नियमित रूप से निरीक्षण भी नहीं किया जाता है।

इस समस्या को लेकर जिला स्थापना डीपीओ संदीप रंजन बताया कि अगर एक से अधिक प्रखंडों में शिक्षा पदाधिकारी प्रभार में है तो उन्हें आदेशित किया गया है कि सभी प्रखंडों में समय एवं दिन निर्धारित कर कार्यालय में जरूर उपस्थित रहेंगे। अगर सदर प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित नहीं होते हैं तो इनकी जांच की जाएगी। यह मामला गंभीर है की शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय नहीं आते हैं।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | आज का बिहार न्यूज़ | बिहार न्यूज़, पटना today | बिहार न्यूज़ वीडियो

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button