भव्य शोभा यात्रा से शुरू हुआ तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व स्वर्ण जयंती समारोह
महाकवि विद्यापति के निर्वाण दिवस कार्तिक धवल त्रयोदशी के अवसर पर विद्यापति चौक स्थित महाकवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमा पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू की अगुवाई में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशिनाथ झा, पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकान्त झा, संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डा बुचरू पासवान, यूएसए के कौन्सिलेट शरद कुमार झा, भारत एफएम अमेरिका की माला झा, सखी बहिनपा की संस्थापिका आरती झा, रामनारायण झा आदि द्वारा माल्यार्पण करने के उपरांत निकाली गई भव्य शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह की रविवार को विधिवत शुरुआत हुई।
मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, बालेन्दु झा, शोभा यात्रा प्रभारी विनोद कुमार झा, प्रो विजय कांत झा, संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, डॉ गणेश कांत झा, डॉ उदय कांत मिश्र, दुर्गानन्द झा, महानन्द ठाकुर, आशीष चौधरी, डॉ सुषमा झा, मीना झा, स्वर्णिम किरण, सुनीता झा, दीपक कुमार झा, गंधर्व कुमार झा, मणिभूषण राजू, पुरूषोत्तम वत्स आदि ने भी महाकवि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोभायात्रा में भाग लिया।
मिथिला की गौरवशाली लोक परंपराओं को सहज रूप में दर्शाती मनोरम झांकियों के साथ सैकड़ों की संख्या में आम मैथिल एवं मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के अभियानी कदम से कदम मिलाकर इस शोभायात्रा में अपने गौरवशाली परंपरा की विशेषता का संदेश प्रसारित संबंधित नारे लगाते साथ चल रहे थे। मौके पर शोभा यात्रा संयोजक विनोद कुमार झा ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मिथिला व मैथिली की गौरवशाली परंपरा और धरोहर से आमजन को अवगत कराना है।
इस क्रम में शहर के लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं चौक चौराहों से होते हुए यह शोभायात्रा विद्यापति चौक पर पहुंची और विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ी।
इस दौरान मिथिला के महान विभूति पं सुरेन्द्र झा सुमन, पूर्व सांसद भोगेंद्र झा, महाराज महेश ठाकुर, महाराज रमेश्वर सिंह, ललित नारायण मिश्र, डाॅ भीमराव अंबेडकर, महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह, महाराज कामेश्वर सिंह,बाबा नागार्जुन एवं डाॅ ए सी रंजन आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत मां श्यामा काली की पूजा अर्चना करने श्यामा मंदिर परिसर में एकत्रित हुई।
शोभा यात्रा के दौरान नटराज डांस एकेडमी के कलाकारों द्वारा विभिन्न चौराहों पर भव्य झांकी प्रदर्शित की गई। जिसमें विद्यापति, श्यामा माई एवं देवाधिदेव महादेव की झांकी के साथ साथ मिथिला के लोक नृत्य झिझिया एवं सामा चकेवा, छठ आदि पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इन प्रस्तुतियों में तन्वी कर्ण ,हर्ष प्रिया रिमझिम कुमारी , प्रीति कुमारी, लवली कुमारी, श्रीति कुमारी, जाह्नवी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सौम्या कुमारी ,दिव्या कुमारी, अंकिता कुमारी ,रेणुका कुमारी, संजना कुमारी ,सलोनी कुमारी, प्रकृति कुमारी, खुशी कुमारी, भव्या कुमारी,साक्षी कुमारी,कोमल कुमारी, तान्या कुमारी, दिव्या सिंह, जितिका कुमारी , आराध्या कुमारी ,शांभवी कुमारी ,प्रिया कुमारी ,अनुष्का कुमारी ,सोनम कुमारी आदि ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
Previous Post : The Way Of Water की पहली झलक में Kate Winslet को पहचानना हुआ मुश्किल
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel