CALL NOW 9999807927 & 7737437982
अंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत, पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले चंदन जिंदल ने ब्रेन स्ट्रोक से दम तोड़ा

यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत | यूक्रेन पर रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए, 112 घायल हो गए। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। रूस खेर्सोन पर कब्जा करने का दावा कर रहा है।

यूक्रेन में दूसरे भारतीय की मौत की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदन जिंदल (22) विनिस्तिया की मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें विनिस्तिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक के चलते उनकी जान चली गई। उन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया।

थर्ल्ड वर्ल्ड वॉर की धमकी
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को इशारों ही इशारों में तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली। कहा- अगर थर्ड वर्ल्ड वॉर होता है तो इसके नतीजे बेहद खौफनाक होंगे और इसमें एटमी हथियारों का इस्तेमाल भी खुलकर होगा। हमने पहले ही साफ कर दिया है कि यूक्रेन को न्यूक्लियर वेपन्स हासिल नहीं करने देंगे। जो जंग चल रही है, उसके जिम्मेदार अमेरिका और पश्चिमी देश हैं। उन्होंने रूस से किए गए वादे पूरे नहीं किए। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है।

यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत का दूसरा दौर आज यानी बुधवार को पोलैंड में होगा। बातचीत से पहले जेलेंस्की ने कहा कि जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है। 

ADVERTISEMENT RATES
Buland Duniya Advertisment Rtaes

इंफोग्राफिक से समझिए यूक्रेन के 6 लाख शरणार्थी कितनी तादाद में किस देश में पहुंचे

रूस और यूक्रेन में जंग छिड़ने के बाद नागरिक दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन की सीमा से सटे पोलैंड, हंगरी, मालदोवा, रोमानिया, स्लोवाकिया और बेलारूस में सबसे ज्यादा माइग्रेशन हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जिस रूस से यूक्रेन की जंग चल रही है, वहां भी एक लाख से ज्यादा लोगों ने पलायन किया है। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए, जंग शुरू होने के बाद यूक्रेन से किस देश में कितने लोगों ने पलायन किया है…

अन्य अपडेट्स…

  • अमेरिका ने अमेरिकी हवाई क्षेत्र से रूसी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • वर्ल्ड बैंक का कहना है कि वो यूक्रेन की मदद के लिए 3 अरब डॉलर की मदद भेजेगा, जिसमें से 35 करोड़ डॉलर अगले हफ्ते तक भेज दिए जाएंगे।
  • द हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) यूक्रेन में नरसंहार के दावों को लेकर अगले हफ्ते सोमवार से पब्लिक हियरिंग शुरू करेगा।
  • ब्रिटिश विदेश सचिव लिज ट्रस ने रूस के नए प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए ब्रिटेन के बंदरगाहों पर रूसी जहाजों को बैन कर दिया।
  • जो बाइडेन ने यूएस कांग्रेस में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए कहा पुतिन ने गलत कदम उठाया है। वो यूरोप को बांटना चाहते थे। 
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जैसे ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बोलना शुरू किया लगभग 100 डिप्लोमैट्स ने वॉकआउट कर लिया।

यूक्रेन-रूस युद्ध की सबसे ताजा और सटीक रिपोर्ट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें…

ग्राफिक्स में देखिए रूस यूक्रेन के किन इलाकों पर कब्जा कर चुका है…

रूसी हमले में भारतीय छात्र की मौत
यूक्रेन पर रूस के हमले के छठवें दिन खार्किव शहर में एक भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत हो गई। अब नवीन के पिता शेखरप्पा ने PM मोदी और CM बोम्मई से अपने बेटे की बॉडी जल्द से जल्द देश लाने की मांग की है। 

Buland Duniya Provides All the Latest International News & Headlines Around The World With Breaking News | Live Updates | क्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन के राजदूत ने किया मुगलों और राजपूतों का जिक्र, ओवैसी का पलटवार
यूक्रेन युद्ध के बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा कहा- यूक्रेन में जो हो रहा है वह मुगलों द्वारा राजपूतों के खिलाफ किए गए नरसंहार की तरह है। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- आपका बयान यूक्रेन में जो हो रहा है उसे गलत तरीके से पेश करने के साथ इस्लामोफोबिया का प्रतीक है।

अन्य बड़े अपडेट्स…

  • ब्रिटेन ने रूस के बाद अब बेलारूस पर भी प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
  • संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी संस्था के मुताबिक अब तक 6 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।
  • source:bhasker.com

For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Buland Duniya Provides All the Latest International News & Headlines Around The World With Breaking News | Live Updates | क्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button