CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

अवकाश प्राप्त डाक अधीक्षक भाजपा में शामिल

डाक विभाग दरभंगा के कर्मियों में दिखा खुशी


दरभंगा। उमेश चंद्र प्रसाद, डाक अधीक्षक दरभंगा प्रमंडल 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत हुए एवं दिनांक 08.04.2022 को सम्राट अशोक जयंती समारोह के पूर्व वीरचंद पटेल पथ स्थित अटल सभागार में बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, एवं बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष समस्तीपुर उपेन्द्र कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

इस दौरान श्री संजय जायसवाल ने भाजपा परिवार में इनका स्वागत करते हुए कहा की, आपके आने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी एवं हम सभी मिलजुल कर जनता की निस्वार्थ सेवा करते रहेंगे।

ज्ञातव्य हो की उमेश चंद्र प्रसाद डाक अधीक्षक के रूप में दरभंगा जिले में जहां एक ओर चलंत वाहन चलाकर गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, एवं जरूरतमंदों को AEPS के माध्यम से घर घर पैसा पहुंचाने का काम किया।

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | अवकाश प्राप्त डाक अधीक्षक भाजपा में शामिल

BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES

वहीं दूसरी ओर कठोर करोना काल में स्वयं एवं अधीनस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों के सहयोग से पूरे जिले में राशन सामग्री, फूड पैकेट, साबुन, बिस्कुट, सेनीटाईजर बांटने का काम किया।

प्रधानमंत्री जी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। सेवाकाल के दौरान साथ रहे कर्मचारियों के बीच काफी खुशी देखा गया।

यहां के जन प्रतिनिधि को भी उनकी कर्मठता, ईमानदारी, सुचिता, व्यवहार, एवं सबको साथ लेकर विकास की रफ्तार को बढ़ाने की इनकी गुणवत्ता पर गर्व है।

माननीय सांसद दरभंगा, श्री गोपालजी ठाकुर ने उमेश जी को पार्टी की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान की।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | अवकाश प्राप्त डाक अधीक्षक भाजपा में शामिल

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button