अमर शहीदों को विद्यापति सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि
संस्थान के महासचिव ने फिर उठाई शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल के सौन्दर्यीकरण की मांग
दरभंगा। देश की स्वतंत्रता के लिए फांसी के फंदे को चूमने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू हमारे आदर्श हैं। इन तीनों वीर सपूतों का शहादत दिवस हमें देश के सपूतों के प्रति सम्मान व हिंदुस्तानी होने का गौरवशाली अनुभव कराता है।
Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi
उक्त बातें विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को टावर चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहीं। अपने संबोधन में उन्होंने शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इस स्थल के सौंदर्यीकरण की सरकार से मांग की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में रामनारायण झा ने कहा कि भगत सिंह ने अपने संक्षिप्त जीवन में वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई, वह हर युवा के लिए अनुकरणीय है। संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने मौके पर कहा कि भारत माता के इन पराक्रमी सपूतों के त्याग, संघर्ष व आदर्श की कहानी देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।
शहीद दिवस के मौके पर मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, दुर्गा नंद झा, मोहन झा, हरिनारायण झा, मिथिलेश चौधरी, विनोद कुमार झा, हरिश्चन्द्र हरित, डॉ गणेश कांत झा, गिरधारी झा, आशीष चौधरी, पुरूषोत्तम वत्स आदि ने भी अमर सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel