विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लायंस क्लब हेल्थ कैम्प

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लायंस क्लब हेल्थ कैम्प


दरभंगा। लायंस क्लब दरभंगा टाउन की तरफ से विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए मेगा हेल्थ कैम्प लगाया गया। 203 मरीज़ों की मुफ़्त जाँच एवं मुफ़्त दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक लायन संजय केडिया ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा गरीब लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने की कोशिश की गयी है।

उन्होंने बताया कि पहले क्लब के सदस्यों द्वारा खोज खोज कर जरूरत मंद लोगों के बीच पहले कूपन दिया गया, जिन्हें कूपन के साथ प्रसाद पॉली क्लिनिक में एकत्रित किया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा जाँच किया गया एवं दवाई दो गयी।

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लायंस क्लब हेल्थ कैम्प

BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES

क्लब के सचिव लायन अभिषेक चौधरी ने बताया कि क्लब द्वारा हर साल 7 अप्रिल को कैम्प किया जाता रहा है। डॉक्टर उत्सव राज लायन मेडिकल कामिटी के चैरमन हैं। कैम्प में नैशनल मेडिको ऑर्गनायज़ेशन (NMO) के डाक्टर्ज़ की ख़ास योगदान रहा।

NMO के डॉक्टर आर के झा, डॉक्टर अर्पित एवं टीम ने काफ़ी मेहनत की। अगेप चेरिटबल ट्रस्ट के स्वयमसेवकों ने कैम्प संचालन में भरपूर सहयोग दिया। क्लब के लायन ओम प्रकाश सराफ, राजेश बोहरा, अमरनाथ सिंह ने कैम्प में हिस्सा लिया।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लायंस क्लब हेल्थ कैम्प

Exit mobile version