CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

झंझारपुर बाजार में हुए संतोषी मां की पूजा में लोग और माहौल दोनों भक्तिमय हो गए

झंझारपुर बाजार में हुए संतोषी मां की पूजा में लोग और माहौल दोनों भक्तिमय हो गए

झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के मछ मट्ठा चौक पर 4दिवसीय संतोषी माँ की पूजा बड़े ही धूमधाम से मनायी जा रही है।

शहर के लोगों के सहयोग से यह पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वैदिक मंत्रोचार के साथ पंडित जी द्वारा पूजा पाठ कराते समय ऐसा लग रहा है जैसे संतोषी माता की आरती से पूरा मच्छचट्टा चौक भक्तिमय हो गया।

Best Private University
CLICK THE LINK TO APPLY ONLINE | ADVERTISEMENT

आयोजकों का कहना है कि यहां के लोग खूब सहयोग करते हैं और खूब अपार भीड़ देखी जा रही है। चार दिवसीय इस पूजा का आयोजन शुक्रवार से प्रारंभ है तथा सोमवार को पूजा की समाप्ति जल प्रवाह में प्रतिमा विसर्जन के साथ किया जाएगा।

इस पूजा का आयोजन आदर्श पूजा समिति द्वारा किया गया है जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी जा रही है।समिति के अध्यक्ष आशीष नायक ने बताया कि पूजा पंडाल में पहुंचने वाले भक्तों के लिए प्रसाद का अहनिर्ष रखा गया है।

समिति के अध्यक्ष आशीष नायक ने बताया कि शहर के लोग खूब मदद करते हैं संतोषी माता के पूजा से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरीके का आयोजन होने से लोगों में एक अलग ऊर्जा का संचार होता है तथा अध्यात्म लोगों को मानसिक शांति भी देता है।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

झंझारपुर बाजार में हुए संतोषी मां की पूजा में लोग और माहौल दोनों भक्तिमय हो गए

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button