CALL NOW 9999807927 & 7737437982
अंतराष्ट्रीय

Ukraine Russia War Live: तीसरे दौर की बातचीत से पहले बड़ा एलान, युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए एक बार फिर रूस ने की सीजफायर की घोषणा

यूक्रेन में फिर से सीजफायर का एलान

रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत से पहले रूस की ओर से बड़ा एलान किया गया है। खबरों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के मानवीय कॉरिडोर के अनुरोध पर पुतिन ने भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 12ः30 मिनट से सीजफायर की घोषणा की है। इस दौरान युद्ध में फंसे आम लोगों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कीव, खारकीव, मारियुपोल और सूमी में सीजफायर रहेगा। 

ADVERTISEMENT RATES
BULAND DUNIYA ADVERTISMENT RATES

पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात करने वाले हैं। 

यूक्रेन में अब तक 38 बच्चों की मौत

यूक्रेन में रूस की ओर से की जा रही गोलीबारी में अब तक 38 बच्चों की मौत हो गई है। यह दावा यूक्रेन की संसद के मानवाधिकार कमिश्नर ने किया है। उन्होंने बताया कि 71 बच्चे जख्मी हैं, वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 

यू्क्रेन ने जी-7 देशों को भेजी अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, रूस पर अब तक लगाए गए प्रतिबंध उसे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले यूक्रेन की ओर से जी-7 देशों व यूरोपीय संघ को एक पत्र भेजा गया है। इसमें यूक्रेन की ओर से रूस पर अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची भी संलग्न है। राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, रूस पर और भी ज्यादा सख्त प्रतिबंध लगने चाहिए। 

सेंसेक्स में 1400 से ज्यादा अंकों की गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबार दिन शेयर बाजार खुलते ही बुरी तरह टूट गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1404 अंकों या 2.58 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ 52,930 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 380 अंक फिसलकर 15,866 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।09:03 AM, 07-MAR-2022

125 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल

यूक्रेन संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। खबरों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 125 डॉलर तक पहुंच चुके हैं।

जेलेंस्की से आज बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन संकट के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा और युद्ध को टालने के लिए पीएम मोदी फोन पर वार्ता करेंगे। 

कीव में गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र लौटेगा भारत

पिछले दिनों कीव में सैनिकों की ओर से हुई गोलीबारी में घायल हुआ भारतीय छात्र हरजीत सिंह जल्द ही भारत लौटेगा। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया कि, गोली लगने के बाद हरजोत का पासपोर्ट भी गुम हो गया था। हालांकि, वह मंगलवार को भारत लौट आएंगे। 

Top International News Today | International News in Hindi | Best Global News | Ukraine Russia War Live: तीसरे दौर की बातचीत

यूक्रेन संकट के बीच सोने के भाव में इजाफा

यूक्रेन संकट के बीच अर्थव्यवस्था तेजी से चरमरा रही है। इस बीच सोने के भाव में भी तेज उछाल देखा गया है। सोमवार सुबह एशियाई बाजार में सोना 2,000 डॉलर प्रति औंस से अधिक हो गया। यह सितंबर 2020 के बाद का उच्चतम स्तर है।

Ukraine Russia War Live: तीसरे दौर की बातचीत से पहले बड़ा एलान, युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए एक बार फिर रूस ने की सीजफायर की घोषणा

रूस-यूक्रेन के बीच जंग 12वें दिन में पहुंच गई है। इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि, रूस कीव पर कब्जे के लिए सीरियाई लड़ाकों की टुकड़ी को उतार सकता है। दरअसल, ये सीरियाई लड़ाके शहरी क्षेत्रों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित होते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लड़ाके रूस की ओर से भेजे जाएंगे, लेकिन कई सीरियाई लड़ाके यूक्रेन में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।

source:amarujala.com



For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Top International News Today | International News in Hindi | Best Global News | Ukraine Russia War Live: तीसरे दौर की बातचीत

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button